Categorized | रंगमहल

लोककलाओं पर कारखानों का कब्ज़ा

Posted On September 24, 2010 Tags :

घर की दीवारों को खूबसूरत बनाने और कानों के रास्ते मन को आनंदित करने वाली लोक कलाएं मुश्किल में हैं! दिन में रॉक  म्यूजिक बेशक अच्छा लगे लेकिन सुबह की शुरुआत मन सुहाने वाले गीतों से नहीं हो पाया करेगी. ताजापन ख़त्म हो जाएगा. घर सजेगा जरूर लेकिन इमैजिन कीजिए, अपने देश की माटी से जुड़ी कलाएं नहीं होंगी तो क्या आंखों को अच्छा लग पाएगा. हैसियत के मुताबिक मिल जाने वालीं लोक कलाओं के बिना हम कैसा फील करेंगे? जानते होंगे कि जो हमारे पास है, वो लोक कला असली नहीं तो कैसी फीलिंग होगी. सचमुच यही सिचुएशन आने वाली है.
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की ‘पीपली लाइव’ के लोकगीत ‘महंगाई डायन खात जात है’ से चर्चा में आए देश की पहचान से जुड़े लोक गीतों पर खतरा मंडरा रहा है. लोलोक कलाओं का ही एक रूप है लोक गीत, ये गीत तो फिल्मों में पहले भी चोरी हुए हैं. बॉलीवुड में एक समय ऐसा भी था जब अधिकांश फिल्मों में एक न एक लोक गीत को जरूर शामिल किया जाता था. इन लोक गीतों में शास्त्रीय रागाधार, स्वर, ताल और लय मूलक सौन्दर्य था इसलिए फिल्मों में जगह मिली. लोग इन्हें सुनना पसंद करते हैं. ‘पान खाय सैंया हमारो’ और ‘चलत मुसाफिर मोह लियो रे’ हो या पिछले दिनों आई ‘दिल्ली-6′ का ‘ससुराल गेंदा फूल’, लोक गीत ही तो है. महज 1100 रुपये मिलने से नाराज रायसेन (एमपी) के टीचर गया प्रसाद प्रजापति अगर मुंबई जाकर आमिर से छह लाख का पेमेंट ले आते हैं तो इसलिये कि कंट्रोवर्सी आमिर का नाम जुड़ा होने से शुरू हुई वर्ना कोई नहीं पूछता उन्हें. कलाकारों की बेहद खराब हालत है. अपना मूल काम वो छोड़ नहीं रहे बल्कि लोगों की उपेक्षा उन्हें छोड़ने को मजबूर कर रही है. बनारस के पास एक लोक कलाकार महज कुछ प्रतिशत कमीशन पाने के लिए भगवान बुद्ध की तीन करोड़ की प्राचीन मूर्ति चुराने वालों का साथ देने के लिए तैयार हो जाता है कि कुछ दिन ही सही पेट तो भरेगा. ये कलाकार बिरहा गाता है.
एक आदमी उसके संपर्क में आता है. कुछ गांवों में बिरहा गाकर पैसे कमाने में मदद करता है और फिर चोरी में शामिल कर लेता है. कलाकार नहीं जानता कि मूर्ति चोरी की है. हो सकता है कि वह बचने के लिए झूठ बोल रहा हो लेकिन ऐसे हालात आए क्यों? बेशक, गरीबी ने इसके लिए मजबूर किया. यूजीसी के अपने प्रोजेक्ट के सिलसिले में गई तो मैंने देखा कि अवध हो या ब्रज या फिर भोजपुरी बेल्ट, सभी जगह लोक कलाकार सिसक रहे हैं. लखनऊ से सीतापुर तक जमकर बनने वाली आर्टिस्टक बकेट्स देशभर में जानी-पहचानी जाती थीं पर इनके कलाकार ढूंढने पर मिलते हैं. कुछ तो कला से पलायन करके अन्य काम कर रहे हैं. इसी तरह ब्रज रीजन में कभी फेमस रहीं वुड आर्ट नजर नहीं आती. राजस्थान बार्डर से जुड़े एरिया में यह पहले खूब बनती थीं. यह कलाकार अब लकड़ी की मालाएं बना रहे हैं. पता चला कि अवध, ब्रज या रुहेलखंड में तमाम जगह अब फेस्टिवल्स या खुशी के अन्य मौके पर दीवारों पर कोहबर आदि चित्रण नहीं होता. लोग खुद बनाकर फॉर्मेलिटी पूरी कर लेते हैं, जो पहले किसी आर्टिस्ट को बुलाते थे. बरेली की एक कॉलोनी में एक गैलरी है, जहां लोक कलाएं बिकती हैं लेकिन इन्हें लोक कलाकार नहीं बनाते बल्कि ठेके पर बनवा ली जाती हैं.
दिल्ली-मुंबई में तो यह काम बड़े पैमाने पर होता है. कुछ लोग तो महज इसी के कारखाने  चलाकर करोड़ों कमा रहे हैं ,जहां जरूरतमंद आर्टिस्ट मामूली  सैलरी पर काम करते हैं. यह सच है कि इन्हें जॉब मिला है लेकिन भीतर का कलाकार मारकर. कलाकार अपने मूड से कला रचता है पर यहां आर्डर पर काम करना होता है. लखनऊ, आगरा, बनारस, इलाहाबाद, पटना हो या फिर देहरादून, सभी जगह टूरिस्ट्स की भीड़ लगती है लेकिन कलाओं की मार्केटिंग असली कलाकारों के हाथ में नहीं है  ,लोकगीतों के शौक़ीन  जो खरीद रहे  है, वो या तो नकली है या किसी कलाकार ने अपनी आत्मा मारकर किसी फैक्टरी में बनाया है. |एक अन्य प्रोजेक्ट के निष्कर्ष बताते हैं कि लोक कलाओं के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्द  राजस्थान मे भी यही हाल है. वहांके लोकसंगीत पर कलाकारों  का नहीं संगीत बेचने वाले कारखानों  का कब्ज़ा है .  हालांकि इस स्थिति में सुधार को लेकर कुछ   पहल हुई है. यूपी के अलग-अलग शहरों के कुछ कलाकार लोक कलाओं की सीधी मार्केटिंग करने की कोशिश कर रहे हैं. दुआ है कि इसका नतीजा निकले, और कलाकार भी प्रयास करें और सफल हों, वरना देश की एक और असली पहचान लुप्त हो जाएगी|

Related posts:

About the author :

One Response to “लोककलाओं पर कारखानों का कब्ज़ा”

  1. Ranjan Roy says:

    nice article.

Leave a Reply

रेडियोवाणी

Here is the Music Player. You need to installl flash player to show this cool thing!

special programme

Here is the Music Player. You need to installl flash player to show this cool thing!

जन–अदालत
  • जो लौट के फिर न आये !

    जो लौट के फिर न आये !

    ‘अल्ला पर भरोसा है कि वो बहुत जल्दी छूट कर आएंगे’ रिफत फातिमा! पिछले कई सालों से गुलाम कादिर वानी से हो रही मुलाकातों में रिफत को जाना। और अब यूपी की सरकार को भी उसे जानना चाहिए। रिफत सज्जादुर्रहमान की मंगेतर है। पिछले चार सालों से वह सज्जाद का इन्तजार दूर किष्तवाड़ जम

    Read More

  • साधो ये मुर्दों का देश !

    साधो ये मुर्दों का देश !

    इसे बचपना कह लीजिए जब बिहार से सेनाओं के कारनामे छनकर हम तक पहुंचते थे तो उसकी संवेदनशीलता के असर को हम समझ नहीं पाते थे। हालांकि भोजपुर के बाथनी टोला और लक्ष्मणपुर बाथे से कई मील दूर इन वारदातों पर मेरे गाँव की बसाहट में जातीय खेमेबंदी थोड़ी-बहुत समझ में आ जाती थी।

    Read More

  • सेना, सरकार और अखबार

    सेना, सरकार और अखबार

    सूत्रों ने यह भी कहा कि तीनों सेना प्रमुखों के उपस्थित होने की तारीख में हेर फेर हो सकती है ताकि तीनों एक ही दिन मौजूद हो सकें। समिति की आज हुई बैठक में यह फैसला किया गया जिसमें रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा ने इस बात की पुष्टि की कि सैनिकों का दिल्ली की ओर कूच करना एक रूटीन अ

    Read More

  • वामपंथ में औरत

    जैसे ही आप अपनी हाजिरजवाबी में किसी को औरतों के पीछे कुत्ते की तरह भागने वाला कहते हैं तो अपनी नासमझी में स्त्री जमात को भी न केवल कुतिया कह डालते हैं बल्कि उसे बेवकूफ और मूर्ख की सनातनी उपाधि से नवाज डालते हैं। अगर आप स्त्री को विकसित और बराबरी का मानते हैं तो क्या उसम

    Read More

1 2 3 4 5 6

सुर्ख़ियों में

आज की खबर

  • ग्यारहवीं ए के लड़के (रीडर्स एडिशन ): -गौरव सोलंकी यह कहानी मई, 2011 की नया ज्ञानोदय में छपी है।यह कहानी यहाँ इसलिए है क्योंकि अब तक आम पाठकों ने इसे नहीं पढ़ी है |कहानी अश्लील है या स्वाभाविक है ,इसका अंतिम निर्णय आम पाठकों को करना है मैं भी सनकी था। जैसे सपना भी यह दिखता था कि दो दोस्तों के साथ सिनेमाहॉल में फिल्म देखने गया हू...आगे पढ़ें...

ख़बरों के आस -पास

  • सुख छिन रहा भूटान का: कहते हैं कि पैसा सब कुछ खरीद सकता है, बस खुशी नहीं. भूटान ने भी इस बात को समझा और देश को चलाने का एक नया तरीका तय किया. लेकिन वक्त के साथ साथ यह देश सुख से दूर होता नजर आ रहा है. हिमालय की वादियों में बसा छोटा सा भूटान अपनी अर्थव्यवस्था को राष्ट्र के उत्पाद के अनुसार नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुख के अ...आगे पढ़ें...

रंगमहल

Site Designed By Ankur Gupta